How to run C program in VS Code
Previous Post में हमने C language के लिए GCC Compiler को install करने की process और Environment Variable Path को set करने का तरीका step by step सीखा था अगर वो post नहीं देखी है तो नीचे Previous Post पर click करके देख सकते है।
इस Post में हम एक और ज़रूरी Tool — Visual Studio Code (VS Code) को install करना सीखेंगे, जो एक lightweight लेकिन Popular Code Editor है। चाहे आप C language में Coding कर रहे हों या किसी और Programming language में, VS Code हमारी Coding Experience को और भी बेहतर बनाता है।

VS Code Setup
VS Code (Visual Studio Code) एक Popular Text Editor है जिसमें हम C language का Program लिख सकते हैं। लेकिन Program को Run करने के लिए System में Compiler (जैसे GCC) Installed होना चाहिए। Visual Studio Code Syntax Highlighting, Auto Completion और Extension जैसे Advance Features भी देता है, जो Porgram को easy बनाते हैं।
नीचे VS Code को download करने के steps दिए गए हैं:
Step 1 : Download from the official website.
https://code.visualstudio.com/download link से Windows के लिए VS Code को download करें।
Step 2: Open the downloaded file.
Download हुई setup file पर double click करें।
Step 3: Accept the License Agreement.
License को accept करे और Next पर click करें।

Step 4: Choose installation location.
Different location पर setup files चाहिए to browser पर click करके folder को select करे अगर different location पर नहीं चाहिए तो Next पर click करें।
Step 5: Menu shortcut.
अगर Start Menu में Visual Studio Code का Folder चाहिए तो check box को uncheck ही रहने दे और यदि Folder नहीं चाहिए तो check box को ✔️ करें और Next पर click करें।

Step 6: Create Desktop Icon.
Desktop पर VS Code का Icon create करने के लिए Create a desktop icon को ✔️ करें और Next पर click करें।
Step 7: Ready to install.
Finally VS Code को install करने के लिए Install पर click करें।
Step 8: Installation process.
अब Installation process start हो जाएगी जिसमें थोड़ा time लग सकता हैं।
Step 9: Finish and launch.
VS Code install हो चुका है अब VS Code को direct open करने के लिए Launch Visual Studio Code को ✔️ करे और Finish पर click करें।
Step 10: Home page of VS Code.
अब आपके सामने VS Code Editor के Home Page का interface open होगा।
Step 11: Click on Extension Icon.
अब C language के लिए Extension को install करने होंगे जिससे code लिखने ओर Run करने में आसानी हो। उसके लिए Extension Icon पर click करे जैसा कि नीचे दिखाया गया है।

Step 12: C/C++ Extension.
Code Highlighting, Syntax Support, suggestions और Error Detection के लिए C/C++ Extension को install करे।
Step 13: Code Runner Extension.
Code को Quickly Run कराने के लिए Code Runner Extension को install करें।
Step 14: Create New File.
New File को Create करने के लिए File tab पर जाए और New File पर click करें और Folder को select करें।

Step 15: Set Name for File.
File का Name set करे .c extension के साथ जैसे Test.c

Step 16: Start to Write Code.
अब यहां पर C language का code लिख सकते हैं।
FAQ (Frequently Asked Questions)
1. Text Editor क्या होता है?
Ans : Text Editor एक ऐसा Software होता है जिसमें हम Code लिखते हैं। आसान भाषा में समझे तो Text Editor एक Digital Notebook की तरह होता है जिसमें हम Code लिखते हैं। ये Syntax Highlighting, Auto completion, और other tools के ज़रिए Coding को easy और Fast बनाता है।
2. VS Code और IDE में क्या फर्क है?
Ans : VS Code एक lightweight text editor है जिसे हम extensions के ज़रिए IDE की तरह powerful बना सकते हैं। IDE (Integrated Development Environment) में पहले से कई features built-in होते हैं, जैसे debugger, compiler, etc.
VS Code में ये सब हमें Extensions से add पड़ते हैं।
3. क्या IDE इस्तेमाल करने पर Compiler अलग से install करना पड़ता है?
Ans : अगर आप IDE का use करते हैं, तो उनमें Compiler को अलग से install करने की ज़रूरत नहीं होती क्योंकि उसमें Compiler inbuilt आता है।
4. VS Code Extension क्या होता है?
Ans : Extensions छोटे-छोटे tools होते हैं जिन्हें हम VS Code में install कर सकते हैं ताकि हम New programming languages या features (जैसे auto-formatting, themes) को use कर सकें।
Conclusion
इस Post में हमने जाना कि Visual Studio Code को Windows में कैसे install किया जाता है, और C program को run करने के लिए कौन-कौन से extensions जरूरी होते हैं। VS Code एक lightweight और powerful editor है जो beginners और advanced programmers दोनों के लिए useful है।
अगर आपने सभी steps को सही से follow किया है, तो अब आप आसानी से C language में program लिखकर उसे compile और run कर सकते हैं। उम्मीद है कि यह guide आपके लिए helpful रही होगी।
अगर आपको कोई problem आती है, तो comment में ज़रूर बताएं – हम आपकी help करने की पूरी कोशिश करेंगे!
अब अगली Post में जानेंगे कि Windows में Dev C++ Ide को कैसे install किया जाता है, ये जानने के लिए नीचे दिए गए Next Post पर click करें।